IPL 2026 Flop Batsman: IPL 2026 शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है. अब पॉइंट्स टेबल धीरे-धीरे साफ होने लगी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन किया है.
दिलचस्प बात यह है कि ऑरेंज कैप किसी बड़े नाम के पास नहीं, बल्कि 22 साल के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी के पास है. वहीं पर्पल कैप की रेस में भी युवा खिलाड़ी आगे नजर आ रहे हैं. यही IPL की खासियत है, जहां नए खिलाड़ी रातों-रात स्टार बन जाते हैं.
दिग्गज खिलाड़ी रहे फीके
जहां युवा चमक रहे हैं, वहीं कुछ बड़े नाम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. कई अनुभवी खिलाड़ियों का बल्ला अब तक खामोश नजर आया है.
संजू सैमसन का खराब फॉर्म
संजू सैमसन, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, IPL में अब तक संघर्ष करते दिखे हैं. तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 6, 7 और 9 रन बनाए हैं. कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.
केएल राहुल की धीमी शुरुआत
केएल राहुल को इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन दो मैचों में वह 0 और 1 रन ही बना सके हैं. हालांकि टीम ने दोनों मैच जीत लिए हैं.
कैमरून ग्रीन पर दबाव
कैमरून ग्रीन इस सीजन बड़ी कीमत पर खरीदे गए हैं, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन साधारण रहा है. दो पारियों में वह सिर्फ 20 रन बना पाए हैं.
निकोलस पूरन की गिरती फॉर्म
निकोलस पूरन, जिन्होंने पिछले सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी, इस बार दो मैचों में सिर्फ 9 रन बना सके हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ का शांत बल्ला
ऋतुराज गायकवाड़, जो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, उनका बल्ला भी अब तक कुछ खास नहीं चला है. तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 31 रन बनाए हैं.
ग्लेन फिलिप्स से उम्मीदें अधूरी
ग्लेन फिलिप्स से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन दो मैचों में वह सिर्फ 28 रन ही बना सके हैं.
लियाम लिविंगस्टोन का फीका प्रदर्शन
लियाम लिविंगस्टोन को बड़ी रकम में खरीदा गया था, लेकिन अब तक उन्होंने एक मैच में सिर्फ 14 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी कम रहा है.
ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! IPL 2026 में एमएस धोनी इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच, आ गया बड़ा अपडेट