Lucknow Fire: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां अलीगंज स्थित गेमिंग जोन में लगी भीषण आग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौके पर पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री घटना स्थल का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों से पूरे हादसे की जानकारी ले रहे हैं.
आप स्क्रीन पर एक्सक्लूसिव तस्वीरें देख सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर मौजूद हैं और आग लगने की वजह, राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति और घायलों के इलाज को लेकर अधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं.
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर सीधे घटना स्थल पहुंचने का फैसला लिया. हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- पूरा शहर धुआं-धुआं! यूक्रेन ने रूस पर फिर किया बड़ा हमला, सेमीकंडक्टर प्लांट को बनाया निशाना