चेन्नई में बड़ा हादसा, एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में मचान गिरने से 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

Chennai Ennore Power Plant Accident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई साइट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर जाने से नौ मजदूरों की मौत हो गई.

Chennai Ennore Power Plant Accident 9 workers dead several injured
Image Source: Social Media

Chennai Ennore Power Plant Accident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई साइट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर जाने से नौ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

भरभराकर गिरी मचान

एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई परियोजना साइट पर मजदूर ऊंचाई पर बने मचान पर कार्य कर रहे थे. अचानक मचान ढह गई और उस पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए. कुछ मजदूर लोहे और सीमेंट के मलबे में दब गए. घटनास्थल पर काम कर रहे अन्य लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी.

राहत और बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. घटनास्थल पर अभी भी भारी अफरातफरी का माहौल है.

क्या है एन्नोर थर्मल पावर प्लांट?

एन्नोर थर्मल पावर प्लांट चेन्नई का एक प्रमुख कोयला आधारित बिजली संयंत्र है, जिसे वर्ष 1970 में स्थापित किया गया था. इसकी वर्तमान क्षमता 450 मेगावाट है और यह तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (TANGEDCO) के अधीन कार्य करता है. वर्तमान में यहां पर SEZ सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की नई परियोजना पर कार्य चल रहा है, जिसे सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मिला लिथियम का भंडार, चीन को पीछे छोड़ आत्मनिर्भर बनेगा भारत, नीलामी की तैयारी शुरू