देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान हैदराबाद के विधायक टाइगर राजा सिंह का एक बयान सामने आया है. उन्होंने यात्रा और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा, "उत्तराखंड हिंदुओं के लिए देवभूमि है और देवभूमि में चारों धाम स्थापित है. मेरे दो धाम पूरे हो गए हैं. यह तीसरा धाम केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए मैं जा रहा हूं. यह तीसरा दिन है. कपाट खुले हैं, हजारों की संख्या में बाबा केदारनाथ जी के भक्त आ रहे हैं. कोई पैदल चल रहा है, कोई घोड़े पर चल रहा है, बहुत अच्छा वातावरण है."
चारधाम यात्रा करने हिंदू आते हैं- राजा सिंह
उन्होंने आगे कहा, "यहां चारधाम यात्रा करने आए अलग-अलग राज्यों से जो हिंदू आते हैं, उनको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है. चाहे पानी की व्यवस्था हो, साफ-सफाई हो, कंस्ट्रक्शन हो या रोड, बहुत ही अच्छा काम हुआ है. धाम की यात्रा के लिए सुंदर रोड का निर्माण धामी सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किया गया है."
हैदराबाद विधायक टाइगर राजा सिंह का बयान
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) April 25, 2026
"मुल्ला मुक्त चार धाम यात्रा होनी चाहिए"- राजा सिंह
Watch : https://t.co/wy4TyqOXdX#TigerRajaSingh #CharDhamYatra #Uttarakhand #Bharat24Digital@TigerRajaSingh @BJP4UK @ukcmo @BJP4India pic.twitter.com/EADEbcSewy
इसके बाद उन्होंने कहा, "मैं हमारे मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहता हूं कि उत्तराखंड मुल्ला मुक्त हो, बांग्लादेशी मुक्त हो, रोहिंग्या मुक्त हो. यह हिंदुओं के लिए देवभूमि है."
घुसपैठ जारी रही तो चारधाम यात्रा सुरक्षित नहीं रहेगी
उन्होंने आगे कहा, "आज जिस प्रकार से हिंदुओं की संख्या घट रही है और मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है, आने वाले समय में स्थिति बदल सकती है. अगर घुसपैठ जारी रही तो चारधाम यात्रा सुरक्षित नहीं रहेगी, जैसे अमरनाथ यात्रा में फोर्स लगानी पड़ती है, वैसे यहां भी लगानी पड़ सकती है."
अंत में उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि उत्तराखंड को मुल्ला मुक्त, मुसलमान मुक्त बनाया जाए."