LPG Cylinder Price: नए साल से पहले मोदी सरकार ने दिया गिफ्ट, एलपीजी सिलेंडर आज से हो गया सस्ता, जानिए नए रेट

LPG Cylinder Price: दिल्ली में आज से इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपये में मिलेगा. इससे पहले ये 1796.50 रुपये में मिल रहा था.

LPG Cylinder Price: नए साल से पहले मोदी सरकार ने दिया गिफ्ट, एलपीजी सिलेंडर आज से हो गया सस्ता, जानिए नए रेट

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: नया महीना आने में अभी कुछ दिन बाकी है. लेकिन उससे पहले ही तेल कंपनियों ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. इस बार महीना खत्म होने से पहले ही LPG गैस के दामों में कटौती कर दी गई है. आज यानी 22 दिसंबर से ही दिल्ली से लेकर पटना तक एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता  (LPG Cylinder Price) हो गया है. यह कटौती केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) में की गई है.

कहां कितने में मिलेगा सिलेंडर

दिल्ली में आज से इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपये में मिलेगा. इससे पहले ये 1796.50 रुपये में मिल रहा था.
कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1868.50 रुपये का हो गया है. यह पहले 1908 रुपये में बिक रहा था.
मुंबई में अब यही सिलेंडर 1710 रुपये में मिलेंगे. अब तक ये 1749 रुपये में मिल रहा था. 
चेन्नई में आज से एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 1929 रुपये में बिकेंगे. पहले ये 1968.50 में बिक रहा था. 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के क्या है दाम? 

बता दें कि एक दिसंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे. इससे पहले 16 नवंबर करवाचौथ के दिन ही 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये से अधिक महंगा हो गया था. लेकिन अब इसमें कटौती की गई है. वहीं घरेलू 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.  आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे और आज भी ये उसी रेट पर मिल रहे हैं. 

दिल्ली- 903 रुपये 
कोलकाता- 929 रुपये 
मुंबई- 902.50 रुपये 
चेन्नई- 918.50 रुपये