Building Bharat Leadership Summit: आज हर राज्य को एक 'नितिन गडकरी' की जरूरत है- डॉ जगदीश चंद्र

भारत 24 के खास कार्यक्रम 'Building Bharat Leadership Summit' में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. उनके स्वागत में भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने उनकी उपलब्धियों को गिनाया.

Bharat 24

नई दिल्ली: भारत 24 के खास कार्यक्रम 'Building Bharat Leadership Summit' में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. उनके स्वागत में भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने उनकी उपलब्धियों को गिनाया.

डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, "Nitin Gadkari is a popular face, who not only enjoys the total trust and confidence of Prime Minister Narendra Modi but also is a hope of the nation in the area of road construction and highways, इसलिए प्यार से इन्हें हाईवे मंत्री भी कहा जाता है. भारतीय हाईवेज आज जो इंडियन हाईवेज हैं यह एक मिरेकल है. लगता है कि यूरोप में चल रहे हैं, अमेरिका में चल रहे हैं, और मैं जयपुर से आता हूं तो देखता हूं कि तीन घंटे में लोग जयपुर से दिल्ली पहुंचते हैं और रोज लाखों लोग हाईवेज पर पूरे देश में नितिन गडकरी को याद करते हैं."

नई क्रांति देखने में बहुत छोटी बात लगती है

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी के फ्री हैंड को याद करते हैं. मैं नहीं समझता कभी आपने एक एक दो लाख करोड़ मांगे उन्होंने ना कहा हो, Because irrespective of political equations, he also understands and respects the delivery and performance of Nitin Gadkari. और आज देखिए सारे देश में हाईवेज की क्या स्थिति है. अभी प्राइम मिनिस्टर गए थे मेट्रो का उद्घाटन करने, तो उससे पहले हाईवे बन गया है. आप सवा घंटे में मेरठ पहुंचते हैं. मेट्रो से 55 मिनट में पहुंचते हैं तो एक नई क्रांति देखने में बहुत छोटी बात लगती है."

डॉ. चंद्र ने कहा, "यह चमत्कार पूरे देश में है. यह अकेला नॉर्थ में नहीं है, साउथ में है, मॉडर्न इंडिया में है, सेंट्रल इंडिया में है, सारा ही आपको दिखाई देता है. यह बहुत बड़ी बात यह है कि आप ऐसे पहले सड़क मंत्री हैं जो लगातार पिछले 12 वर्षों से उसी पद पर हैं. नरेंद्र मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल में आप इसी पद पर हैं. प्रधानमंत्री प्रतिभा पहचानते हैं आपको इसी मंत्रालय में 12 वर्ष से बैठाया हुआ है और आपने डिलीवरी ऐसी करी है कि आश्चर्य जिसे कहते हैं विचित्र किंतु सत्य, ऐसी डिलीवरी यहां पर है."

आप सेकुलर मिनिस्टर हैं- डॉ. चंद्र

उन्होंने आगे कहा- आमतौर पर मैं पढ़ता था कि No one is indispensable in this world. लेकिन आप इसके अपवाद हैं. You have defined this universal impression that no one is indispensable. आप इनस्पेंसिबल हैं. सड़क में नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में आपका कोई विकल्प नहीं है. मैं ऐसा सोचता हूं कि कल को किसी बड़े राज्य के मुख्यमंत्री से कहा जाए कि दिल्ली आ जाओ, सड़क मंत्रालय संभाल लो तो हाथ जोड़ देगा. आप सेकुलर मिनिस्टर हैं, आपके दरवाजे सबके लिए खुले हैं. स्टालिन भी आएंगे तो भजनलाल भी आएंगे. फडणवीस आएंगे तो केरल के मुख्यमंत्री भी आएंगे और जो भी कोई आएगा 10 2000 करोड़ से कम के प्रोजेक्ट लेके खाली हाथ नहीं जाएगा. आपने अभी तक ये जो सेकुलर स्वरूप अपना रखा है, मंत्रालय में इसकी भी लोग तारीफ करते हैं और अल्टीमेटली क्रेडिट प्राइम मिनिस्टर को भी जाता है जिनकी लीडरशिप में हम और सब आप सब जो काम करते हैं. 

डॉ. जगदीश चंद्र ने आगे कहा, "अभी आप इंडिया टुडे के कॉनक्लेव में गए थे. मैंने पढ़ा दो बड़ी इंपॉर्टेंट बातें आपने कही. एक तो कहा कि Hydrogen is the future of the country. और आपने दावा किया कि मैं एक चमत्कार करके दिखाऊंगा, आपको थोड़े दिनों में कि एक किलो हाइड्रोन केवल $1 में दिलवाऊंगा और साथ ही यह कहा कि केवल दो वर्ष के अंदर Indian highways will match with American highways."

गडकरी ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया

अब नॉर्थ ईस्ट के बारे में- जब 2014 में सरकार बनी तो उसमें भी प्रधानमंत्री का भी सपना था कि नॉर्थ ईस्ट जो कटा हुआ है एक तरह से अलग थलग है इसको जोड़ना है, तो जोड़ने में तो सड़क एक मुख्य भूमिका है. वो जो मैंडेट था, उस मैंडेट को लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी गडकरी जी के पास थी और उन्होंने उसको खूब बखूबी निभाया है. चले जाइए गुवाहाटी से अगरतला तक, नागालैंड चले जाइए, मणिपुर चले जाइए, आप देखेंगे की रोड कनेक्टिविटी कितनी जबरदस्त है.

उन्होंने कहा- कुल मिलाकर कहने का तात्पर्य यह है कि You are the only one man of a kind. और अदिती नागर ने कल मुझे कहा कि आज हर राज्य में एक नितिन गडकरी चाहिए. तो अब प्रधानमंत्री जी को देखना है कि कितने गडकरी क्रिएट होते हैं और उनके मार्गदर्शन में ये सारा मंत्रालय और जो नए राज्यों के सड़क निर्माण के प्रोजेक्ट है कैसे आगे बढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना अवश्य पूर्ण होगा... भारत 24 के मंच पर बोले महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती जी महाराज