Taapsee Pannu Birthday : तापसी पन्नू के जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनका फिल्मी करियर

Taapsee Pannu Birthday : तापसी पन्नू ने 2010 में तेलुगु फ़िल्म 'झुम्मांडी नादम' से मनोज मांचू के साथ अभिनय की शुरुआत की. अभिनेत्री ने 2013 में डेविड धवन की 'चश्मे बद्दूर' से हिंदी फ़िल्मों में प्रवेश किया.

Taapsee Pannu Birthday  : तापसी पन्नू के जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनका फिल्मी करियर
Taapsee Pannus birthday know about her film career | Social Media

Taapsee Pannu Birthday  : आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहीं तापसी पन्नू किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. वह बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं. हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है. अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. हालांकि फिल्मों में आने से पहले उन्होंने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी काम किया था. एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस और बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं.

तापसी की शादी कब हुई?

एक्ट्रेस ने 23 मार्च 2024 को अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी. इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आने लगी थी जिसके करीब 11 साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. तापसी का फिल्मी सफर भी काफी शानदार रहा है.

अभिनेत्री के करियर की शुरुआत

Taapsee ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में आई तेलुगु फिल्म 'झुम्मांडी नादम' से की थी. इस फिल्म में वह एक्टर मनोज मांचू के साथ नजर आई थीं. फिल्म में वह एक करोड़पति की बेटी के किरदार में नजर आई थीं. इसके बाद वह 2011 में आई तमिल फिल्म 'आदुकलम' में नजर आईं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ के मशहूर एक्टर धनुष भी नजर आए थे.

साल 2011 में वह सुपरस्टार प्रभास के साथ 'मिस्टर परफेक्ट' में नजर आईं. इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था. इसके बाद वह एक बड़े बजट की फिल्म 'वीरा' में नजर आईं. बच्चन' अभिनेता रवि तेजा के साथ काम किया. इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले. साल 2013 तक उन्होंने कुछ और तेलुगु फिल्मों में काम किया.

तापसी पन्नू की हिंदी फिल्में

अभिनेत्री ने साल 2013 में हिंदी फिल्मों में कदम रखा. उन्होंने मशहूर निर्देशक डेविड धवन की 'चश्मे बद्दूर' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया. इस फिल्म में सिद्धार्थ, दिव्येंदु शर्मा, दिवंगत ऋषि कपूर और अली जफर ने काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की. ​​साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी' ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं. इस फिल्म के बाद हिंदी फिल्मों में उनका करियर आगे बढ़ने लगा. 2016 से 2020 तक उन्होंने 'रनिंग शादी डॉट कॉम', 'पिंक' और 'बदला' जैसी फिल्मों में काम किया. पिंक में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई.

'हसीन दिलरुबा' में उनके अभिनय को एक बार फिर से खूब सराहा गया, और यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई. इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी भी नजर आए थे. इसके बाद वह रश्मि रॉकेट में भी नजर आईं. उन्होंने साल 2022 में 'लूप लपेटा', 'शाबाश मिठू', 'दोबारा' और 'तड़का' में भी काम किया. इसके बाद वह पिछले साल 2023 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आईं. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था. इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'खेल खेल में' शामिल हैं.

यह भी पढ़े:   3 साल बाद आ रहा Squid Games का दूसरा Season, क्रिसमस पर होगा रिलीज