चुनाव आयोग के साथ पटना में कल राजनीतिक दलों की अहम बैठक, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने का फैसला किया है. यह बैठक शनिवार को पटना के होटल ताज में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी.

Bihar Elections 2025 all party meeting tomorrow
Image Source: ANI

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने का फैसला किया है. यह बैठक शनिवार को पटना के होटल ताज में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है.


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. हर दल से अधिकतम तीन प्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने की अनुमति दी गई है. चुनाव आयोग इस दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा करेगा और राजनीतिक दलों से सुझाव भी लेगा.

राजनीतिक दलों को भेजा गया आमंत्रण

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इस बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल (यूनाइटेड) सहित अन्य प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. सभी दलों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सूचित करें.

चुनावों को लेकर तैयारियों में तेजी

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों और सरकार के बीच रणनीति बनाने का दौर तेज हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU और एनडीए की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें तेज कर दी हैं. वहीं, विपक्षी दल जैसे कांग्रेस और आरजेडी भी अपने नेताओं के साथ रणनीतिक विचार-विमर्श में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के 2 लाख 41 हजार किसानों के खाते में आए 113 करोड़ रुपये, CM नीतीश कुमार ने किए ट्रांसफर