Bihar Board 10th Result 2026: 98.4% के साथ लड़कियों का कब्जा! Bihar Board में फिर बेटियों का दबदबा

Bihar Board 10th Result Pushpanjali and Sabreen Daughters dominate again

Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने वर्ष 2026 के 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट ने लाखों छात्रों को राहत दी है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नतीजों की घोषणा की.

इस साल कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ा कम है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है.

दो छात्राओं ने किया राज्य में टॉप

इस बार मैट्रिक परीक्षा में पुष्पांजली कुमारी (जमुई) और सबरिन परवीन (वैशाली) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.

दोनों छात्राओं ने 500 में से 492 अंक यानी 98.4% स्कोर कर राज्य में टॉप किया. इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा.