Bank Strike Cancelled! News: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति बनी.
बैंक यूनियनों की ओर से फाइव-डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था. बैठक के बाद फिलहाल यह हड़ताल टाल दी गई है. ऐसे में इन तीन दिनों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है, हालांकि संबंधित बैंक की स्थानीय छुट्टी या अन्य कारणों का असर अलग से हो सकता है.
ये भी पढ़ें- PM Modi Mann Ki Baat: 2008 के धमाकों से सर्जिकल स्ट्राइक तक! PM मोदी ने याद दिलाया बदले भारत का दौर!