फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट में आयुष्मान-शरवरी का धमाल, मां का आशीर्वाद लेकर मनाया ‘जय अंबे’ की सफलता का जश्न

Yeh Prem Mol Liya: नवरात्रि के रंग में रंगे आयुष्मान खुराना और शरवरी ने फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा कर जमाया रंग, Sooraj Barjatya की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का गाना ‘जय अंबे’ बना जश्न की खास वजह.

ayushmann-sharvari-celebrate-jai-ambe-at-falguni-pathak-garba-night
Image Source: Internet

Yeh Prem Mol Liya: नवरात्रि का उत्साह, गरबा की थाप और मां दुर्गा की भक्ति... मुंबई में आयोजित फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट में कुछ ऐसा ही शानदार नजारा देखने को मिला. बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी इस खास शाम का हिस्सा बने. दोनों ने पहले मां के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और फिर गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके. इस दौरान दोनों कलाकारों ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के फेस्टिव गाने ‘जय अंबे’ की सफलता का जश्न भी मनाया.

मां के दरबार में लिया आशीर्वाद फिर गरबा की धुनों पर झूमे सितारे

फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट में आयुष्मान खुराना और शरवरी की मौजूदगी ने उत्सव का रंग और गहरा कर दिया. शाम की शुरुआत दोनों कलाकारों ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना करके की. पारंपरिक परिधानों में नजर आए आयुष्मान और शरवरी ने मां का आशीर्वाद लिया. इसके बाद दोनों मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया और फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा किया. हजारों लोगों की मौजूदगी में दोनों सितारों का यह अंदाज लोगों के लिए खास आकर्षण रहा.

‘जय अंबे’ को मिल रहे प्यार का जश्न

आयुष्मान और शरवरी की इस खास मौजूदगी के पीछे उनकी आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का गाना ‘जय अंबे’ भी एक बड़ी वजह रहा. नवरात्रि के माहौल और गरबा की लोकप्रियता के बीच इस गाने का जश्न मनाने के लिए फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट से बेहतर मंच नहीं हो सकता था. गरबा और डांडिया के साथ नवरात्रि के गीतों का खास रिश्ता रहा है. ऐसे में इस कार्यक्रम ने फिल्म के संगीत को त्योहार के उत्साह से जोड़ने का अवसर दिया.

मुंबई में नवरात्रि के दौरान फाल्गुनी पाठक की गरबा नाइट का अपना अलग आकर्षण होता है. उनके गानों पर हर साल बड़ी संख्या में लोग गरबा करने पहुंचते हैं. ऐसे में इस बार आयुष्मान और शरवरी का उनके साथ शामिल होना फिल्म के फेस्टिव ट्रैक को दर्शकों के बीच पेश करने का एक खास मौका बन गया.

Sooraj Barjatya की फिल्मों में संगीत का रहा है खास महत्व

Sooraj Barjatya की फिल्मों की पहचान सिर्फ पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि उनका संगीत भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है. ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों के गाने आज भी शादियों, पारिवारिक समारोहों और त्योहारों में खूब सुनाई देते हैं. इन फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में पारिवारिक मनोरंजन और यादगार संगीत की एक अलग पहचान बनाई है.

अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए Sooraj Barjatya एक बार फिर अपनी पारिवारिक मनोरंजन की शैली के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म के फेस्टिव ट्रैक ‘जय अंबे’ को नवरात्रि के उत्सव से जोड़ना इसी संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है.

कब रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Sooraj Barjatya के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है. यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूट‍र गिफ्तार, अब तक क्या-क्या पता चला?