अटॉर्नी जनरल R. Venkataramani का कार्यकाल बढ़ा, राष्ट्रपति ने 2 साल के लिए फिर से किया नियुक्त

Attorney General R. Venkataramanis tenure extended

नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणी को एक बार फिर भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्हें अब दो साल के नए कार्यकाल के लिए इस संवैधानिक पद पर बनाए रखा गया है।

वेंकटरमणी का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसके ठीक बाद, वह 1 अक्टूबर 2025 से दोबारा देश के शीर्ष विधिक सलाहकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।