Asian Games 2026: 2026 एशियाई खेलों में सोमवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के लिए खास रहा. पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत ने एक साथ दो मेडल अपने नाम किए. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के शानदार थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर की दूरी तय कर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया. वहीं श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
यशवीर ने आखिरी प्रयास में बनाया पर्सनल बेस्ट
यशवीर सिंह के लिए यह मुकाबला खास रहा. उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर का थ्रो किया, जो उनका पर्सनल बेस्ट भी रहा. उन्होंने 83.56 मीटर के प्रयास के साथ शुरुआत की थी और प्रतियोगिता के सभी छह प्रयासों में 80 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की. चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह टीम में शामिल किए गए यशवीर ने मिले मौके को मेडल में बदल दिया.
🇮🇳🇮🇳 TWO FLAGS. TWO MEDALS. ONE PROUD NATION. 🥈🥉
— Athletics Federation of India (@afiindia) September 28, 2026
Yashvir Singh and Rohit Yadav lit up Nagoya with a DOUBLE PODIUM in the Men's Javelin at #AsianGames2026 🎯🔥
🥈 YASHVIR SINGH: 85.72 m, a PERSONAL BEST 💥
His last three throws all went further: 84.31 ➡️ 85.14 ➡️ 85.72
He… pic.twitter.com/VktAJ5lexp
रोहित की शुरुआत धीमी, तीसरे प्रयास में पलटा मुकाबला
रोहित यादव की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. उनका पहला थ्रो 77.25 मीटर का रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 84.35 मीटर की दूरी तय करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इसके बाद उनके बाकी प्रयास 80 मीटर के पार नहीं जा सके, जबकि छठा प्रयास अमान्य रहा. इसके बावजूद उनका तीसरे प्रयास का प्रदर्शन उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिलाने के लिए पर्याप्त रहा.
अरशद नदीम का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम भी इस इवेंट में मैदान पर उतरे, लेकिन वह पदक जीतने में सफल नहीं रहे. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 80.29 मीटर का रहा, जिससे उन्हें चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. उनके छह प्रयासों में केवल दो ही मान्य रहे. पहले प्रयास में उन्होंने 76.69 मीटर का थ्रो किया था, जबकि तीसरे प्रयास में 80.29 मीटर की दूरी तय की.
ये भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास, खून से सने पैरों के साथ दौड़कर भारत को दिलाया मेडल