वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को पड़ा भारी, भारतीय फैंस ने याद दिलाया 'पानी', VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है, मामला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहता. दोनों देशों के फैंस सोशल मीडिया और स्टेडियम में भी एक-दूसरे को जवाब देने का मौका नहीं छोड़ते.

Asian Games 2026 IND vs PAK Vaibhav Sooryavanshi Saim Ayub VIDEO
Image Source: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है, मामला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहता. दोनों देशों के फैंस सोशल मीडिया और स्टेडियम में भी एक-दूसरे को जवाब देने का मौका नहीं छोड़ते. 

एशियाड में शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला. पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया, लेकिन भारतीय फैंस ने बाद में उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया.

वैभव के आउट होने पर बेबी सेलिब्रेशन

मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में ही पाकिस्तान पर दबाव बना दिया था. उन्होंने साद मसूद के दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए. इससे लग रहा था कि वैभव पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं. हालांकि, अगले ओवर की पहली ही गेंद पर वह आउट हो गए.

वैभव के आउट होते ही सैम अयूब ने 'बेबी सेलिब्रेशन' किया. उन्होंने गोद में बच्चे को झुलाने जैसा इशारा किया. अयूब का यह जश्न सीधे तौर पर वैभव को जवाब देने वाला माना गया. वैभव तो इसके बाद मैदान से बाहर चले गए, लेकिन भारतीय फैंस ने अयूब के इस सेलिब्रेशन को याद रखा.

कुछ देर बाद जब सैम अयूब बाउंड्री के पास फील्डिंग करने पहुंचे, तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों ने उन्हें अपने अंदाज में जवाब देना शुरू कर दिया.

'पानी चाहिए... पानी'

सैम अयूब के सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन भारतीय फैंस ने इसे लेकर अयूब को जमकर ट्रोल किया. जब भी अयूब बाउंड्री के पास फील्डिंग करने आते, भारतीय दर्शक उनके खिलाफ नारे लगाने लगते.

फैंस ने इसके लिए भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद को मुद्दा बनाया. अयूब के बाउंड्री के करीब आते ही स्टेडियम में जोर-जोर से 'पानी चाहिए... पानी' के नारे सुनाई देने लगे.

इस तरह वैभव के आउट होने पर सैम अयूब का किया हुआ छोटा सा सेलिब्रेशन बाद में उनके लिए ही परेशानी का कारण बन गया और भारतीय फैंस ने पूरे मैच के दौरान उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया.

ये भी पढ़ें- इन दो गेंदबाजों के सामने धूल फांकते रह गई पाकिस्तानी टीम, इंडिया को गोल्ड दिलाने में निभाई अहम भूमिका