अमन सहरावत ने आखिरी मिनट में किया कमाल, दुनिया के नंबर 1 पहलवान को चटाई धूल, जीता गोल्ड

Aman Sehrawat Asian Games 2026: अमन सहरावत ने 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

Asian Games 2026 Aman Sehrawat defeated the world number one wrestler Chong Song won gold
Image Source: ANI/ File

Aman Sehrawat Asian Games 2026: अमन सहरावत ने 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग के खिलाफ मुकाबला आखिरी मिनट तक बेहद रोमांचक रहा. अमन ने 11-7 से जीत दर्ज की और भारत को इन खेलों में 20वां गोल्ड मेडल दिलाया.

यह कुश्ती में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है. अमन सहरावत का एशियन गेम्स में यह पहला स्वर्ण पदक है. इससे पहले 2022 के एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

कुश्ती का मुकाबला कुल 6 मिनट का होता है, जिसमें तीन-तीन मिनट के दो राउंड खेले जाते हैं. अमन ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बनाई और पहले राउंड के खत्म होने तक वह आगे थे. इसके बाद चोंग सोंग ने वापसी की. वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान ने चौथे और पांचवें मिनट में लगातार दबाव बनाया. इस दौरान अमन भी थोड़े थके हुए नजर आए.

आखिरी मिनट में पलटा मैच

मुकाबले में जब सिर्फ एक मिनट बाकी था, तब चोंग सोंग 7-6 से आगे चल रहे थे. उनका आक्रामक खेल देखकर ऐसा लग रहा था कि अमन के लिए वापसी करना मुश्किल होगा. लेकिन आखिरी मिनट में भारतीय पहलवान ने शानदार पलटवार किया.

चोंग सोंग ने जैसे ही टेकडाउन की कोशिश की, अमन ने तुरंत काउंटर किया और उन्हें मैट पर गिराकर 2 अंक हासिल कर लिए. इसके बाद नॉर्थ कोरियाई टीम ने रेफरी के फैसले को चैलेंज किया, लेकिन फैसला अमन के पक्ष में ही रहा. इसके बाद अमन ने अपना दबाव बनाए रखा और आखिर में 11-7 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

भारत के पास 20 गोल्ड मेडल

अमन सहरावत की इस जीत के साथ भारत के खाते में 2026 एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड मेडल आ गया है. भारत ने अब तक 20 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. भारतीय खिलाड़ियों के कुल पदकों की संख्या 82 हो गई है और मेडल टेबल में भारत पांचवें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें- मादुरो पर एक्शन से पहले ट्रंप ने Grok से ली थी सलाह! फिर वेनेजुएला में भेजी सेना, AI ने क्या दिया जवाब?