मुंबई: अपनी अवाज से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. सिंगर ने पोस्ट साझा करते हुए कहा उनकी तबीयत अभी बिगड़ी हुइ है, जिसके चलते उन्हें अपना लाइव कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ा है. फैंस उनके तबीयत को लेकर काफी चिंता में हैं. दरअसल अरिजीत सिंह ब्रिटेन में 11 अगस्त को होने वाले लाइव कॉन्सर्ट करने वाले थे. लेकिन तबियत बिगड़ने के चलते उन्होंने कॉन्सर्ट कैंसिल कर दीया हैं जीसके बाद वह अपने पोस्ट में फैंस से माफी मांग रहें हैं. उन्होंने कॉन्सर्ट कैंसिल करने की वजह मेडिकल ट्रीटमेंट बताया है,फिलहाल उनकी ट्रीटमेंट अभी भी चल रही है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘डियर फैंस, मुझे आपसे शेयर करते हुए दुख हो रहा है कि मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से मुझे अचानक अपना अगस्त वाला कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ा रहा है. मुझे पता है कि आप लोग बेसब्री से इन शोज का इंतजार कर रहे थे. अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुझे शोज कैंसिल करने पड़े. मैं आपसे तहे दिल से माफी मांगता हूं. आपका प्यार और सपोर्ट मेरी हिम्मत बनेगा.’
कॉन्सर्ट के नए डेट का किया खुलासा
सिंगर ने पोस्ट में आगे लिखा, इस रुकावट के बाद ,उन्होंने इससे भी ज्यादा बेहतर और जादुई इवेंट बनाने का वादा किया हैं. इसके बाद अरिजीत ने अपने कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान किया है. पोस्ट में उन्होंने 15 सितंबर लंदन, 16 सितंबर बर्मिंघम, 19 सितंबर रोटरडैम और 22 सितंबर को मैनचेस्टर में लाइव कॉन्सर्ट का ऐलान किया है. साथ ही देरी के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी है. हालांकी ,उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह नहीं बताई हैं.
यह भी पढ़े: Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार ने शो छोड़ने का लिया था फैसला, क्या थी वजह?