न्यूज चैनल में विवाद, फिर सस्पेंशन... अब ट्रंप के व्हाइट हाउस में बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं बेनी रे हारमनी?

Beni Rae Harmony: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कम्युनिकेशन टीम में एक और बदलाव किया है. 24 साल की पत्रकार बेनी रे हार्मनी को व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है.

America 24-year-old journalist joins Trump press team Benny Ray Harmony controversies
Image Source: Social Media

Beni Rae Harmony: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कम्युनिकेशन टीम में एक और बदलाव किया है. 24 साल की पत्रकार बेनी रे हार्मनी को व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है. वह इससे पहले रियल अमेरिकाज वॉयस के लिए व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं. हार्मनी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी दी है.

रिपोर्टों के मुताबिक, बेनी रे हार्मनी 5 अक्टूबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी. उनका काम ट्रंप प्रशासन की कम्युनिकेशन टीम का हिस्सा बनकर मीडिया से जुड़े मामलों को संभालना होगा. हालांकि, कैरोलिन लेविट की जगह स्थायी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की तलाश अभी जारी है.

ऐसा रहा बेनी रे हार्मनी का करियर

बेनी रे हार्मनी रियल अमेरिकाज वॉयस में सीनियर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने ट्रंप के कई कार्यक्रमों और विदेशी दौरों को कवर किया. वह राष्ट्रपति के साथ कुछ विदेश यात्राओं में भी शामिल रही हैं.

व्हाइट हाउस में आने से पहले हार्मनी न्यूज एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने 2025 में चार्ली किर्क की मौत के बाद ऑन-एयर भावुक श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था और बाद में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था.

ट्रंप प्रशासन में क्या होगी जिम्मेदारी?

नई भूमिका में हार्मनी ट्रंप प्रशासन की कम्युनिकेशन टीम का हिस्सा होंगी. वह मीडिया से बातचीत, प्रेस से जुड़े कार्यक्रमों और प्रशासन के संदेश को जनता तक पहुंचाने से जुड़े काम संभालेंगी.

रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के साथ काम करते हुए वह पहले से ही राष्ट्रपति के कार्यक्रमों और यात्राओं को कवर करती रही हैं. अब वह पत्रकार की भूमिका से निकलकर सीधे प्रशासन की कम्युनिकेशन टीम का हिस्सा बन गई हैं.

बेनी रे हार्मनी ने जताई खुशी

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बेनी रे हार्मनी ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि वह अमेरिकी लोगों की सेवा करने और अमेरिकन ड्रीम के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि रियल अमेरिकाज वॉयस के लिए व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर ट्रंप प्रशासन को कवर करना उनके लिए सम्मान की बात रही है. अब वह अपनी नई भूमिका में काम करने को लेकर उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें- कीव पर मंडराया बड़े हमले का खतरा, रूस ने विदेशियों को दी शहर छोड़ने की चेतावनी, कहा - जिम्मेदारी आपकी...