Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon की सबसे बड़ी सेल में शामिल Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. हालांकि, सेल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए कंपनी ने अभी से कई प्रोडक्ट्स पर Early Deals लाइव कर दी हैं. इन ऑफर्स में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
Amazon के मुताबिक, Great Indian Festival के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम एंड किचन और रोजमर्रा की जरूरत के सामान पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलेंगे. SBI Credit और Debit Card से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है. EMI ट्रांजैक्शन पर भी यह ऑफर लागू होगा. वहीं Prime Members को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त फायदे मिलेंगे.
बैंक ऑफर्स से खरीदारी पर मिल सकता है अतिरिक्त फायदा
Great Indian Festival 2026 के दौरान Amazon ने बैंक और पेमेंट से जुड़े कई ऑफर्स भी पेश किए हैं. Amazon Pay ICICI Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले Prime Members को अनलिमिटेड 5 फीसदी Cashback मिल सकता है, जबकि Non-Prime Members के लिए यह Cashback 3 फीसदी तक बताया गया है. इसके साथ 2,500 रुपये तक के रिवॉर्ड और Zero Joining तथा Annual Fee का फायदा भी मिलता है.
Amazon Pay Later के जरिए चुनिंदा प्रोडक्ट्स की खरीदारी करने पर 10 फीसदी तक Cashback मिल सकता है. वहीं, 1,500 रुपये या उससे अधिक के कार्ट पर Pay in 3 के तहत बिना ब्याज वाली EMI का विकल्प उपलब्ध होगा. इस विकल्प पर Processing Fee नहीं लेने की बात कही गई है.
Amazon Pay Balance से 300 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने पर Fashion, Beauty और Home & Kitchen कैटेगरी में 20 रुपये का फ्लैट Cashback भी मिल सकता है. पहली बार Bill Payment करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये तक के रिवॉर्ड और Recharge तथा Bill Payment पर 50 रुपये तक का Cashback मिलने की जानकारी दी गई है.
Prime Members अगर Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से Flights और Hotels की बुकिंग करते हैं, तो 5 फीसदी Cashback के साथ कुल 15 फीसदी तक की बचत का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा Amazon Now पर भी कई प्रोडक्ट्स के Early Deals उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ जगहों पर तेज डिलीवरी का विकल्प मिल सकता है.
iQOO Z10 Lite 5G पर Early Deal
स्मार्टफोन कैटेगरी में iQOO Z10 Lite 5G पर Early Deal मिल रही है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 50MP का रियर कैमरा और 6.74 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है. बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद इसकी कीमत 15,999 रुपये बताई गई है.
Lava Bold N2 की कीमत भी हुई कम
कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Lava Bold N2 भी Early Deals में शामिल है. इसमें 6.75 इंच का HD डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 13MP AI Dual Rear Camera मिलता है. फोन को IP64 रेटिंग दी गई है और बॉक्स में चार्जर तथा फोन केस भी मिलता है. बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 8,729 रुपये बताई गई है.
MacBook Neo 13 पर भी नजर
Apple के 2026 MacBook Neo 13 में A18 Pro चिप के साथ Apple Intelligence का सपोर्ट दिया गया है. इसमें Liquid Retina Display, 8GB Unified Memory और 256GB SSD स्टोरेज मिलता है. Amazon पर इस लैपटॉप की कीमत 71,990 रुपये बताई गई है.
Asus Vivobook 15 पर 40 फीसदी तक छूट
Asus Vivobook 15 में Intel Core 3 100U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है. इसमें 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है. Amazon के मुताबिक, इस लैपटॉप पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है और इसकी कीमत 59,990 रुपये है.
Marshall Acton III पर भी Early Deal
ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो Marshall Acton III Stereo Home Speaker भी Early Deals में शामिल है. इसमें Bluetooth 5.2 के साथ RCA और 3.5mm कनेक्टिविटी का विकल्प मिलता है. Great Indian Festival की Early Deal में इसकी कीमत 27,999 रुपये बताई गई है.
Sony Alpha ILCE-6700 कैमरा भी ऑफर में
कैमरा खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Sony Alpha ILCE-6700 भी लिस्ट किया गया है. यह APS-C Mirrorless Camera है, जिसमें 26MP सेंसर, AI-बेस्ड ऑटोफोकस और 4K 120p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है. Amazon पर इसकी कीमत 1,25,990 रुपये बताई गई है.
Smart TV पर भी मिल रहे Early Deals
Amazon Great Indian Festival की शुरुआती डील्स में कई स्मार्ट टीवी भी शामिल हैं. Samsung के 55 इंच Mini LED 4K Vision AI Smart TV में 3840×2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 50Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें 30W साउंड के साथ Object Tracking Sound Lite, Q-Symphony और Adaptive Sound जैसे फीचर्स दिए गए हैं. TV में Vision AI Companion, Voice Assistance Remote और Samsung TV Plus भी मिलता है, जिसमें 150 से ज्यादा फ्री चैनल उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है. इसकी कीमत 53,900 रुपये बताई गई है.
TCL के 55 इंच QD-Mini LED Google TV में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें 512 से ज्यादा Precise Dimming Zones, Dolby Vision IQ और HDR10 सपोर्ट दिया गया है. TV में AiPQ Pro Processor, 3GB RAM और 32GB Storage के साथ Dolby Atmos, DTS Virtual और Hands-Free Voice Control जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी कीमत 62,990 रुपये है.
LG के 55 इंच NU87 AI webOS LED TV में 4K UHD डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसमें α7 AI Processor 4K Gen9 और 4K Super Upscaling जैसे फीचर्स मिलते हैं. Amazon पर इस TV की कीमत 45,990 रुपये बताई गई है.
Samsung के बड़े Refrigerator पर भी ऑफर
Samsung के 653 लीटर Frost Free Side-by-Side Refrigerator में Convertible 5-in-1 मोड मिलता है. इसमें Normal, Extra Fridge, Seasonal, Vacation और Home Alone जैसे मोड दिए गए हैं. यह Wi-Fi और SmartThings सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा SmartThings AI Energy Mode, Power Freeze, Power Cool और Digital Inverter Compressor जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. Amazon पर इसकी कीमत 82,990 रुपये बताई गई है.
Bosch की Washing Machine भी Early Deals में
Bosch की 8kg Front Load Fully Automatic Washing Machine को 5 Star Energy Rating मिली है. इसमें AI Active Water Plus, Steam/Anti-Bacteria और Freshen Up जैसे प्रोग्राम दिए गए हैं. मशीन में EcoSilence Drive Brushless Motor मिलती है. कंपनी की ओर से 2 साल की Product Warranty और Motor पर 12 साल की Warranty दी जा रही है. Amazon पर इस वॉशिंग मशीन की कीमत 31,490 रुपये बताई गई है.
8 अक्टूबर से शुरू होगी मुख्य सेल
Amazon Great Indian Festival 2026 की मुख्य सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन Early Deals के जरिए ग्राहक उससे पहले ही चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमतें, बैंक डिस्काउंट और Cashback ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित प्रोडक्ट पेज पर लागू ऑफर और अंतिम कीमत की जांच करना जरूरी रहेगा.
ये भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी बड़ी सेल, मिलेंगे कई ऑफर्स