'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के पहले एपिसोड में आएंगे ये स्टार , समय रैना ने किया खुलासा

India Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है. पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आ सकती हैं. अब समय रैना ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है.

Alia Bhatt and Sharvari to appear in India Got Latent Season 2 Samay Raina reveals
Image Source: Social Media

India Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है. पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आ सकती हैं. अब समय रैना ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है.

समय रैना ने शेयर किया पहला एपिसोड

समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के पहले एपिसोड का यूट्यूब लिंक शेयर किया. वीडियो के थंबनेल में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दे रही हैं. दोनों हंसती हुई नजर आ रही हैं और आलिया ने 'Alpha' लिखी हुई कैप पहनी है.

थंबनेल में समय रैना के साथ कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए समय ने लिखा, "क्या हम शो शुरू करने के लिए तैयार हैं?"

वापसी को लेकर फैंस में उत्साह

शो के दूसरे सीजन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आए. कई लोगों ने समय रैना की वापसी को शानदार बताया. एक यूजर ने लिखा कि शो ने विवादों के बाद भी दमदार वापसी की है. वहीं कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में आने वाले एपिसोड को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की.

यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर आएगा शो

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को शो बिना विज्ञापनों के देखने को मिलेगा, जबकि यूट्यूब पर वीडियो के दौरान विज्ञापन दिखाई देंगे.

पहले सीजन को लेकर हुआ था विवाद

शो का पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था, लेकिन एक एपिसोड के दौरान हुई टिप्पणी को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई और कानूनी शिकायतें भी दर्ज हुईं.

विवाद बढ़ने के बाद शो के पुराने एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे. अब समय रैना नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रहे हैं. फिलहाल फैंस को पहले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ खास मेहमान के रूप में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- पूर्वी भारत अब विकास का नया गेटवे... ओडिशा में पीएम मोदी का बड़ा बयान, ₹47,600 करोड़ की दी सौगात