जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरगी डैम में टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबने से 4 की मौत; कई लोगों की तलाश जारी

Bargi Dam Accident Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां बरगी बांध में टूरिस्टों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के समय क्रूज में करीब 35 से 40 लोग सवार थे.

accident in Jabalpur Madhya Pradesh bargi dam 4 dead as cruise ship filled with tourists sinks
Image Source: Social Media

Bargi Dam Accident Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां बरगी बांध में टूरिस्टों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के समय क्रूज में करीब 35 से 40 लोग सवार थे. 

ये सभी लोग बांध में घूमने के लिए निकले थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया. तेज हवाओं और खराब मौसम की वजह से क्रूज पानी के बीच डगमगाने लगा और देखते ही देखते डूब गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई.

कितने लोगों को बचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. National Disaster Response Force (NDRF) और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमों को भी बुलाया गया. राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिसमें अब तक 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

अब तक कितनी मौतें

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और टीमें पानी में सर्च अभियान चला रही हैं.

प्रशासन की नजर

हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है. मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जो राहत कार्य को तेज करने में जुटे हैं.

क्यों हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान माना जा रहा है. जब क्रूज पानी के बीच में था, तभी मौसम खराब हो गया और संतुलन बिगड़ने से वह डूब गया. यह क्रूज Madhya Pradesh Tourism Board (एमपी टूरिज्म) द्वारा संचालित किया जाता है.

आगे क्या

फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना और सभी को सुरक्षित निकालना है. इसके साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- बड़ा तूफान आने वाला है... ट्रंप के इस पोस्ट ने दुनिया में बढ़ाई हलचल, क्या ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका?