Aaj ka Rashifal: सिंह, कन्या और मिथुन राशि वाले रहें अलर्ट, बन रहा है वज्र योग, पढ़ें आज का राशिफल

21 जून को चंद्रमा पहले सिंह राशि और बाद में कन्या राशि में गोचर करेगा. आज वज्र योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता. इसलिए विवाह, साझेदारी या कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर दिन बेहतर रह सकता है.

Aaj ka Rashifal Leo Virgo and Gemini natives should stay alert Today Horoscope
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Aaj ka Rashifal: 21 जून को चंद्रमा पहले सिंह राशि और बाद में कन्या राशि में गोचर करेगा. आज वज्र योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता. इसलिए विवाह, साझेदारी या कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर दिन बेहतर रह सकता है.

मेष राशि

आज खानपान का विशेष ध्यान रखें. बाहर का पानी पीने से बचें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है. प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को ध्यान भटकाने से बचना चाहिए. किसी नई साझेदारी में जल्दबाजी न करें. छोटे बच्चों की मदद और सेवा करने से लाभ मिलेगा. दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी.

वृषभ राशि

घर और कार्यस्थल की साफ-सफाई पर ध्यान दें. बेकार सामान हटाने का अच्छा समय है. माता-पिता के साथ धैर्य से व्यवहार करें. पुरानी बातों को लेकर मन खराब न करें. परिणाम उम्मीद के अनुसार न मिलें तो भी परेशान न हों. आज मन को हल्का रखें और तनाव से दूर रहें.

मिथुन राशि

धन के मामलों में सावधानी रखें. किसी के कहने पर पैसा उधार देने से बचें. सरकारी कामों में जल्दबाजी न करें. अपनी समस्याओं को भी उतनी ही समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें जितनी दूसरों की करते हैं. किसी को कटु शब्द न कहें.

कर्क राशि

आज परिवार और पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें. रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें. विदेश से जुड़े कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. सच्चे मन से की गई प्रार्थना का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

सिंह राशि

जीवनसाथी या परिवार के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें. छोटी बातों को बड़ा विवाद न बनने दें. किसी भी भ्रम की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह लें. विदेश जाने या नौकरी के नाम पर किसी धोखेबाज के झांसे में न आएं. नए काम में जल्दबाजी न करें.

कन्या राशि

जरूरी काम के लिए बिना समय लिए किसी से मिलने न जाएं. काम में देरी हो सकती है. चोट लगने से सावधान रहें. परिवार के बड़े भाई-बहनों की मदद करने का मौका मिल सकता है. विवाह संबंधी मामलों में थोड़ी देरी संभव है.

तुला राशि

आज कई रुके हुए काम बन सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं. प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल की छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें. परिवार के बड़े सदस्य का आशीर्वाद लें.

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखें, लेकिन बिना पूरी जानकारी के कोई प्रतिक्रिया न दें. स्थानांतरण या नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के योग हैं.

धनु राशि

आज अपनी योजनाओं में लचीलापन रखें, क्योंकि अचानक बदलाव हो सकता है. जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिले तो पीछे न हटें. विरोधियों और ईर्ष्या करने वालों से सावधान रहें. अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें.

मकर राशि

सेहत और मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है. अपने शुभचिंतकों की सलाह मानें. दोपहर के बाद समय बेहतर रहेगा. किसी से कठोर शब्दों में बात न करें. घर का माहौल शांत बनाए रखें. विवाह संबंधी प्रस्तावों पर विचार कर सकते हैं.

कुंभ राशि

रोजमर्रा की दिनचर्या से थोड़ा अलग कुछ करने की कोशिश करें. कहीं घूमने या दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकते हैं. मानसिक तनाव से दूर रहें. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें.

मीन राशि

आज सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ दूरी या मनमुटाव महसूस हो सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. रिश्ते मजबूत रहेंगे तो आपकी खुशियां भी दोगुनी होंगी.