Love Rashifal: 22 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और व्यतीपात योग का खास संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, जिसका स्वामी बुध ग्रह है. ज्योतिष के अनुसार आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए खास माना जा रहा है.
आज कई लोगों के रिश्तों में बेहतर संवाद देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ मन की बात साझा करना आसान रहेगा. कुछ लोगों के पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं, जबकि सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं. आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल.
मेष लव राशिफल
आज पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है. साथ में घूमने या मूवी देखने का प्लान बन सकता है. सिंगल लोगों को किसी की बात थोड़ी अजीब लग सकती है, जिससे मन परेशान हो सकता है.
वृष लव राशिफल
आज रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों की वजह से पार्टनर आप पर शक कर सकता है. सिंगल लोग अपने क्रश को पाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.
मिथुन लव राशिफल
आज प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोग अपने दिल की बात अपने क्रश से कह सकते हैं.
कर्क लव राशिफल
आज पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेगा. किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन रिश्ते में प्यार बना रहेगा. सिंगल लोगों की मुलाकात पुराने प्यार से हो सकती है.
सिंह लव राशिफल
आज रिश्तों में प्यार और आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर आपको खास महसूस कराने की कोशिश करेगा. सिंगल लोगों को क्रश की कोई बात दिल को लग सकती है.
कन्या लव राशिफल
आज पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है. रिश्तों में मिठास और नजदीकियां बढ़ेंगी. सिंगल लोगों की धड़कनें किसी खास व्यक्ति को देखकर तेज हो सकती हैं.
तुला लव राशिफल
आज रिश्तों में धैर्य रखने की जरूरत है. छोटी बात को बड़ा विवाद न बनने दें. समझदारी और प्यार से बातचीत करने पर रिश्ते मजबूत होंगे.
वृश्चिक लव राशिफल
शादीशुदा लोगों को रिश्ते में थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है. रिश्ते में नई ताजगी लाने के लिए साथ में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं.
धनु लव राशिफल
आज पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. रिश्तों में सुधार और नई शुरुआत के संकेत हैं. सिंगल लोगों को अच्छे रिश्ते के प्रस्ताव मिल सकते हैं.
मकर लव राशिफल
आज आपका प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ समझ और तालमेल बेहतर होगा. सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है.
कुंभ लव राशिफल
शादीशुदा लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा. पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. सिंगल लोगों को कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है.
मीन लव राशिफल
आज रिश्ते को लेकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. शादीशुदा जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है.