Kya Kehte Hai Narendra Modi: PM मोदी का ऐतिहासिक भाषण, लगाया कांग्रेस के 50 साल का हिसाब

Kya Kehte Hai Narendra Modi: PM मोदी का ऐतिहासिक भाषण, लगाया कांग्रेस के 50 साल का हिसाब

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: आज भारत 24 के स्पेशल प्रोग्राम क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी (PM Modi) में हम आपको पीएम के उस ऐतिहासिक भाषण के बारे में बताएंगे जो उन्होंने 22 नवंबर 2013 को  मध्यप्रदेश के खंडवा में दिया. पीएम ने अपने भाषण में कहा कि मध्यप्रदेश वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ चुका है. यहां का नौजवान और गरीब मध्यप्रदेश को आगे कैसे ले जाया जाए और अधिक कैसे अच्छा बने  इसके लिए प्रयास कर रहा है. 

'पुराने दिन याद कर कांप जाते हैं लोग'- पीएम 

पीएम मोदी ने कहा- 'वोट बैंक की राजनीति से मध्यप्रदेश ऊपर उठ चुका है. यहां का नौजवान और गरीब मध्यप्रदेश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहा है. आज से 10 साल पहले मध्यप्रदेश का हाल क्या था? क्या फिर से एमपी की वहीं दुर्दसा करनी हैं? क्या फिर से मध्यप्रदेश को लुटने वालों के हाथ में जाने देना है. फिर से तबाही का वो मंजर देखना है क्या? वो पुराने दिन याद करते ही पुरानी उम्र के लोग कांप जातें हैं. कैसे दिन बिताए थे, बिजली, पानी नहीं, सड़क नहीं.'

 

कांग्रेस के 50 साल का हिसाब

पीएम ने आगे कहा- 'आज बिजली मिलती है और मैं शिवराज जी का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने अटल ज्योति योजना लागू की और कार्यक्रम करके गांव मे भी 24 घंटे बिजली देने का बीड़ा उठाया. आजादी के बाद कांग्रेस का शासन रहा. अगर हम 50 साल का हिसाब लगा ले तो मध्यप्रदेश में सिर्फ 4 से साढ़े 4 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था. शिवराज जी का कमाल देखिए उन्होंने 10 साल के भीतर-भीतर 11 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया.'

यहां देखें पूरा भाषण-