Kya Kehte Hai Narendra Modi: अंग्रेजों को सबसे पहले किस धरती से ललकारा गया था? पढ़ें PM मोदी का ऐतिहासिक भाषण

Kya Kehte Hai Narendra Modi:हम आपको पीएम के उस ऐतिहासिक भाषण के बारे में बताएंगे जो उन्होंने 26 अक्टूबर 2013 को राजस्थान के उदयपुर में दिया.

Kya Kehte Hai Narendra Modi: अंग्रेजों को सबसे पहले किस धरती से ललकारा गया था? पढ़ें PM मोदी का ऐतिहासिक भाषण

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: आज भारत 24 के स्पेशल प्रोग्राम क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी (PM Modi) में हम आपको पीएम के उस ऐतिहासिक भाषण के बारे में बताएंगे जो उन्होंने 26 अक्टूबर 2013 को राजस्थान के उदयपुर में दिया. पीएम ने अपने भाषण में कहा कि इतिहास गवां है कि हिंदुस्तान में जहां-जहां आदिवासी समाज की उपस्थिती थी, सबसे पहले अंग्रजों को उसी धरती से ललकारा गया था और पूरे हिंदुस्तान में उनकी देशभक्ती भारत मां के लिए उनके बलिदान की ततपर्ता आज भी हम लोगों को प्रेरणा देती है.

आदिवासी समाज को लेकर क्या बोले पीएम? 

पीएम ने कहा- 'हम मेवाड़ में आकर राणा प्रताप को याद करें. लेकिन अगर हमारे रणबांकुरे वीर योद्धा राणा पूंजा को याद ना करें तो राणा प्रताप की बात अधूरी रह जाएगी. आदिवासी समाज भील समाज से आया हुआ है. एक व्यक्ति जैसे प्रभु रामचंद्र जी का 14 साल तक आदिवासियों ने साथ दिया था. वैसा ही साथ ये हमारे वीरों ने राणा प्रताप का दिया था. अगर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की ओर नजर करें तो इतिहास गवाह है, हिंदुस्तान में जहां-जहां आदिवासी समाज की उपस्थिती थी, सबसे पहले अंग्रजों को उसी धरती से ललकारा गया था.

यहां देखें पीएम का पूरा भाषण-