IND vs WI: 59 रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, ODI में ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

Virat Kohli ODI Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रविवार को विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट बल्लेबाजी के लिए उतरे.

IND vs WI virat Kohli historic feat in Thiruvananthapuram crosses the 15,000-run mark in ODI
Image Source: Social Media

Virat Kohli ODI Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रविवार को विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट बल्लेबाजी के लिए उतरे. 

उन्होंने पहले 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही विराट कोहली वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 315वें वनडे की 303वीं पारी में हासिल की.

सचिन के बाद कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 463 वनडे की 452 पारियों में कुल 18426 रन बनाए हैं. अब इस खास लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सूची में कुमार संगाकारा 14234 रन के साथ तीसरे, रिकी पोंटिंग 13704 रन के साथ चौथे और सनथ जयसूर्या 13430 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा रन

  • सचिन तेंदुलकर: 18426
  • विराट कोहली: 15000*
  • कुमार संगाकारा: 14234
  • रिकी पोंटिंग: 13704
  • सनथ जयसूर्या: 13430

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. वनडे में उनके नाम अब तक 79 अर्धशतक और 55 शतक हैं. कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं और उनकी नजर अगले साल होने वाले विश्व कप पर है.

15000 रन तक पहुंचने में सचिन से कितने पीछे रहे कोहली?

विराट कोहली ने 15000 वनडे रन 303 पारियों में पूरे किए. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थीं. उम्र और गेंदों के मामले में भी दोनों के आंकड़ों में अंतर रहा.

  • उम्र: सचिन 34 साल 66 दिन, कोहली 37 साल 326 दिन
  • पारी: सचिन 377, कोहली 303
  • गेंदें: सचिन 17528, कोहली 15950
  • डेब्यू से लगे दिन: सचिन 6402, कोहली 6614

तिरुवनंतपुरम में कोहली का तूफानी शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए. कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. विराट के साथ कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया.

विराट के सबसे तेज वनडे शतक

विराट कोहली ने अपने करियर में कई तेज शतक लगाए हैं. गेंदों के हिसाब से उनके सबसे तेज वनडे शतकों की लिस्ट इस तरह है:

  • 52 गेंद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जयपुर 2013
  • 61 गेंद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, नागपुर 2013
  • 74 गेंद: वेस्टइंडीज के खिलाफ, तिरुवनंतपुरम 2026*
  • 76 गेंद: श्रीलंका के खिलाफ, होबार्ट 2012
  • 76 गेंद: श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो RPS 2017
  • 80 गेंद: श्रीलंका के खिलाफ, गुवाहाटी 2023

ये भी पढ़ें- अफगान महिला को पाकिस्तानी मंत्री ने ऐसा क्या बोला, जिससे भड़क गए लोग? देखें VIDEO