Hyundai Bayon: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. ग्राहक अब ऐसी गाड़ियों की तलाश में हैं, जिनमें आकर्षक डिजाइन के साथ अच्छा स्पेस और एडवांस फीचर्स भी मिलें. इसी सेगमेंट में Hyundai Bayon अपनी खूबियों को लेकर चर्चा में है. कंपनी की यह SUV आकार के मामले में Hyundai Venue से बड़ी और Creta से ज्यादा चौड़ी बताई जा रही है. इसका डिजाइन और फीचर्स इसे उन ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बना सकते हैं, जो फैमिली कार में स्टाइल और आराम दोनों चाहते हैं.
Hyundai Bayon को कंपनी के ग्लोबल K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसके एक्सटीरियर में L-शेप DRLs, LED हेडलाइट्स, स्पोर्टी क्लैडिंग और 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. SUV का 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस भी इसकी खासियत है. इससे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान मदद मिल सकती है.
Hyundai Bayon के केबिन में मिलेंगे कई मॉडर्न फीचर्स
Bayon का इंटीरियर भी काफी आधुनिक रखा गया है. इसके डैशबोर्ड पर 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस के लिए इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और लेवल-2 ADAS की सुविधा मिलती है. ये तकनीकें ड्राइवर को आसपास की स्थिति समझने और सड़क पर कुछ मुश्किल परिस्थितियों में सहायता देने के लिए तैयार की गई हैं. इसके टचस्क्रीन सिस्टम में AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो क्षेत्रीय भाषाओं को समझने में सक्षम बताया जा रहा है.
पीछे बैठने वालों को भी आराम
Hyundai Bayon की एक बड़ी खासियत इसका 505 लीटर का बूट स्पेस है. इस क्षमता के साथ परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाते समय सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है. SUV की पिछली सीटों पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छा लेगरूम और शोल्डर रूम दिया गया है. रियर सीटों में रिक्लाइन फीचर भी मिलता है, जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सीट की पोजिशन बदल सकते हैं. हालांकि, इसमें Creta की तरह पीछे की खिड़कियों के लिए सनब्लाइंड्स और पावर्ड बूट रिलीज जैसे कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं.
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होगी Hyundai Bayon
इंजन की बात करें तो Hyundai Bayon में 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 115bhp की पावर जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स और बूस्ट मोड भी मिलता है, जो जरूरत पड़ने पर गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने में मदद कर सकता है. फिलहाल इस SUV में डीजल, टर्बो-पेट्रोल, हाइब्रिड या CNG इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है. कुल मिलाकर, स्पेस, डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के लिहाज से Hyundai Bayon SUV खरीदारों का ध्यान खींच सकती है.
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का मौका, Tata से Toyota तक... इन गाड़ियों पर लाखों रुपये की छूट