चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक झटके में गरीबी हटाने वाले बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब पार्टी 20-25 सालों तक सत्ता में रही, कांग्रेस ने गरीबी क्यों नहीं हटाई.
हरियाणा के पूर्व सीएम एवं भारतीय जनात पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर ने गरीबी हटाने वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, " कांग्रेस के कर्णधार कह रहें हैं कि एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे. मेरा बस एक ही सवाल है कि इंदिरा जी ने 70 के दशक में कहा था "गरीबी हटाओ", उसके बाद भी 25-30 सालों तक कांग्रेस सत्ता में रही तो क्या उस समय इंदिरा जी की आवाज कांग्रेस को सुनाई ही नहीं दी थी या गरीबी दूर करने का कोई इरादा ही नहीं था? "
काँग्रेस के कर्णधार कह रहें हैं कि एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे...
— Manohar Lal (मोदी का परिवार) (@mlkhattar) April 23, 2024
मेरा बस एक ही सवाल है कि इंदिरा जी ने 70 के दशक में कहा था "गरीबी हटाओ", उसके बाद भी 25-30 सालों तक काँग्रेस सत्ता में रही तो क्या उस समय इंदिरा जी की आवाज काँग्रेस को सुनाई ही नहीं दी थी या गरीबी दूर करने का…
पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तेज किया चुनावी अभियान
बता दें कि इस समय सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी हुई हैं. चुनाव को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपने अभियान तेज कर दिए हैं. इसी सिलसिले में वायनाड सांसद एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा के दौरान एक झटके में गरीबी दूर करने की बात कही थी. इसको लेकर बीजेपी के नेता लगातार उनको घेरने का काम कर रहे हैं.
हरियाणा के 10 सीटों पर 25 मई को मतदान
गौरतलब है इस समय देशभर के सभी 543 लोकसभा सीटों चुनाव हो रहे हैं. मतदान के पहले चरण 19 अप्रैल को देशभर के 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई गई. नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी शासित हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं.
हरियाणा में सभी सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा, दरअसल छठे चरण का चुनाव जो कि 25 मई को होने वाला है. उस दिन हरियाणा के सभी सीटों पर मतदान प्रकिया संपन्न होगी.
यह भी पढ़ें- Haryana: मुख्यमंत्री आवास पर लोगों से मिले CM सैनी, सभी की सुनी समस्याएं