Haryana: मुख्यमंत्री आवास पर लोगों से मिले CM सैनी, सभी की सुनी समस्याएं

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास पर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. सीएम ने मामले से जुड़े अधिकारियों को इसके समाधान का निर्देश दिया.

Haryana: मुख्यमंत्री आवास पर लोगों से मिले CM सैनी, सभी की सुनी समस्याएं
Haryana CM Nayab Singh Saini

चंडीगढ़:  हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर (Sant Kabir Kutir Nagar) नगर में लोगों से मुलाकात की. यहां पर सीएम सैनी (CM Saini) ने सभी के समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया. 

हरियाणा (Haryana) के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा (BJP) नेता नायब सिंह सैनी ने सीएम आवास पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का सुना. उन्होंने मामले से जुड़े अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी तस्वीरें साझा की और लिखा, “हर परिवारजन से सीधा संपर्क आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से मिला और उनका हाल-चाल जाना. उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.” 


हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव 

बता दें कि इस समय देशभर के सभी 543 लोकसभा सीटों चुनाव हो रहे हैं. मतदान के पहले चरण 19 अप्रैल को देशभर के 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई गई. नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी शासित हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं.
 
हरियाणा में सभी सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा, दरअसल छठे चरण का चुनाव जो कि 25 मई को होने वाला है. उस दिन हरियाणा के सभी सीटों पर मतदान प्रकिया संपन्न होगी.

यह भी पढ़ें- ‘PM Modi ने राजनीति की परिभाषा, सोच और संस्कृति बदल दी’ – MP में बोले जेपी नड्डा