प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा मंत्रिमंडल ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की सराहना की गई।