संजय सिंह की रिहाई पर बोले आप नेता गोपाल राय- 'भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र और तानाशाह की हार'

Gopal Rai on Sanjay singh: सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को संजय सिंह को रिहाई मिली. वहीं इस मामले पर बुधवार को संजय सिंह कि रिहाई मामले में आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधा है.

संजय सिंह की रिहाई पर बोले आप नेता गोपाल राय- 'भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र और तानाशाह की हार'
गोपाल राय प्रेस कॉन्फ्रेंसः फोटो- ANI

Gopal Rai on Sanjay singh 

नई दिल्लीः सीएम की गिरफ्तारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आबकारी नीति मामले में दिल्ली सीएम को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा हमला बोला है.

फर्जी आरोपों में किया गया गिरफ्तार

बुधवार को दिल्ली सरकार मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फर्जी आरोपों के आधार पर एक-एक करके AAP के नेताओं को गिरफ़्तार करवाया गया. संजय सिंह को गिरफ्तार करवाया गया, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया गया और अब दिल्ली सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

संजय सिंह की जमानत पर बोले आप नेता

आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने संजय सिंह की जमानत पर बयान जारी करते हुए कहा कि जो बात बार-बार कही जा रही थी कि बिना किसी सबूत के बिना किसी गवाह के.. इस दौरान आप नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को जबरन डरा कर और धमका कर लोगों को सरकारी गवाह बना कर झूठे आरोपों के आधार पर यह गिरफ्तारी करवाई गई है. उन्होंने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में यह सारा सच सामने आया है. यह भारतीय जनता पार्टी की षड्यंत्र और तानाशाह की हार है. कल उनके साजिशकर्ताओं को मुंह की खानी पड़ी है.

यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal Health: अस्वस्थ हैं CM केजरीवाल, गिफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा वजन