Delhi CM Arvind Kejriwal अस्वस्थ हैं, गिरफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा वजन

Arvind Kejriwal Health: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद से जेल में लगातार उनका वजन कम हो रहा है, अब तक 4.5 किलो वजन घट चुका है.

Delhi CM Arvind Kejriwal अस्वस्थ हैं, गिरफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा वजन
जेल में अस्वस्थ दिल्ली सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार हुए सीएम केजरीवाल जेल में अस्वस्थ्य हैं. बताया जा रहा है कि जेल की सलाखों के पीछे केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है. तेजी से घट रहे इस वजन ने डॉक्टरों की चिंता में इजाफा किया है. मिली जानकारी अनुसारर गिरफ्तारी के बाद से ही अब तक सीएम केजरीवाल का साढ़ चार किलो वजन घटा है. हालांकि फिलहाल वह तिहाल जेल में कैद है.

जेल में घटा सीएम केजरीवाल का वजन

बताया जा रहा है कि जेल में अस्वस्थ्य होने के कारण दिल्ली सीएम का 4.5 किलो वजन घट चुका है. वहीं तिहाड़ जेल के अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में जानकारी सामने आई है. उनका कहना है कि वह ठीक हैं और जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

आप का बड़ा आरोप

वहीं आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी चाहती हैं कि वह उनकी पार्टी में शामिल हो जाए. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली मंत्री बोलीं कि उन्हें कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो अगला नंबर उनका होगा. ईडी द्वारा उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़े: Punjab: AAP नेता संजय सिंह की जमानत पर पंजाब CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, सच दफन हो सकता है पर मरता नहीं