Dev Deepawali 2026: काशी में देव दीपावली का महाजश्न, 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट! | Bharat 24

Dev Deepawali 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के सभी 84 घाटों पर करीब 21 लाख दीये जलाए गए. गंगा की लहरों पर दीपों की जगमगाहट और घाटों की भव्य सजावट ने ऐसा नजारा पेश किया कि इसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे.

Bharat 24

Dev Deepawali 2026: धर्म और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम काशी की देव दीपावली में देखने को मिला. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर वाराणसी के सभी 84 घाटों पर करीब 21 लाख दीप जलाए गए. वहीं, गंगा के ऊपर 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन ने भव्य शो पेश किया. आसमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भगवान शिव की आकृतियां उकेरी गईं, जिन्हें देखकर घाटों पर मौजूद लाखों लोग मंत्रमुग्ध हो गए.

देश-दुनिया में मशहूर काशी की देव दीपावली इस बार भी बेहद भव्य अंदाज में मनाई गई. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के सभी 84 घाटों पर करीब 21 लाख दीप प्रज्वलित किए गए. गंगा की लहरों पर तैरते दीयों और घाटों पर सजी दीपों की कतारों ने ऐसा अद्भुत दृश्य तैयार किया कि पूरी काशी रोशनी से नहा उठी. इस नजारे को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी पहुंचे.

ये भी पढ़ें- India Defence: भारत-श्रीलंका की सेनाएं साथ मिलकर कर रहीं युद्धाभ्यास, 'मित्र शक्ति 2026' जारी!