दिल्ली में मेट्रो से जाने का है प्लान? शनिवार को 45 स्टेशनों पर बंद रहेंगे गेट, देखिए पूरी लिस्ट

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पहले 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की घोषणा की गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के सुझाव के बाद अब इस सूची में कटौती कर दी गई है.

delhi-metro-45-stations-entry-exit-closed-protest-security-update
Image Source: ANI

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पहले 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की घोषणा की गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के सुझाव के बाद अब इस सूची में कटौती कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे नया अपडेट जारी करते हुए बंद रहने वाले स्टेशनों की संख्या घटाकर 45 कर दी.

9 अक्टूबर रात से लागू होंगे प्रतिबंध

DMRC के नए अपडेट के मुताबिक, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे. ऐसे में इस अवधि के दौरान मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी जाती है. प्रतिबंधों के चलते प्रभावित स्टेशनों से प्रवेश और बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है.

इंटरचेंज की सुविधा को लेकर भी अपडेट

DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है. प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए रखेंगी और जरूरत पड़ने पर आगे बदलाव किए जा सकते हैं. यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले DMRC की ओर से जारी ताजा जानकारी जरूर देख लें.

ये 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

1. जनपथ
2. पटेल चौक
3. केंद्रीय सचिवालय
4. लोक कल्याण मार्ग
5. राजीव चौक
6. नई दिल्ली
7. सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
8. मंडी हाउस
9. बाराखंबा रोड
10. आईटीओ
11. दिल्ली गेट
12. खान मार्केट
13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
14. झंडेवालान
15. सुप्रीम कोर्ट
16. इंद्रप्रस्थ
17. शिवाजी स्टेडियम
18. दिल्ली हाट-आईएनए
19. हौज खास
20. जोर बाग
21. लाजपत नगर
22. जंगपुरा
23. आश्रम
24. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
25. चावड़ी बाजार
26. जामा मस्जिद
27. करोल बाग
28. राजेंद्र प्लेस
29. विश्वविद्यालय
30. कश्मीरी गेट
31. इंदरलोक
32. गुरु तेग बहादुर नगर
33. नेताजी सुभाष प्लेस
34. आजादपुर
35. जहांगीरपुरी
36. हैदरपुर बादली मोड़
37. मजलिस पार्क
38. सीलमपुर
39. मौजपुर-बाबरपुर
40. जाफराबाद
41. वेलकम
42. यमुना विहार
43. खजूरी खास
44. शाहदरा
45. रिठाला

ये भी पढ़ें: न रनवे की जरूरत, न जाम की टेंशन... दिल्ली-NCR में जल्द उड़ान भरेगी एयर टैक्सी! शुरू हुई तैयारी