दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर बिगड़ गई है. राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 2 नवंबर की सुबह 9 बजे 312 दर्ज किया गया, जिसके साथ हवा ‘बेहद खराब’ यानी Very Poor श्रेणी में पहुंच गई. प्रदूषण बढ़ने के बाद अब GRAP-2 लागू करने की तैयारी नहीं, बल्कि इसके तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है.