CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज और सुरक्षा बीमा कवर को लेकर अहम जानकारी दी. गोरखपुर में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों को ये सुविधाएं बिना वेतन में किसी तरह की कटौती किए उपलब्ध कराई जा रही हैं. सरकार इसका खर्च खुद उठा रही है और इसके लिए कर्मचारियों को अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ऐसे में उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी और अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सुरक्षा बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सुविधा के लिए शिक्षकों के वेतन से कोई कटौती नहीं की जाएगी. इसका खर्च सरकार वहन करेगी और संबंधित व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech: चुनाव से पहले CM योगी ने किसानों के लिए खोला पिटारा! अखिलेश की बढ़ी टेंशन!