CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान रहा है. उन्होंने 563 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी. उनका योगदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.
सीएम योगी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ संविधान सभा के महत्वपूर्ण स्तंभ भी थे. वह देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री बने. आज भले ही सरदार पटेल हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य और उनकी स्मृतियां हर भारतीय को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाती हैं.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Big Gift: किसी को पता नहीं था दिवाली से पहले यात्रियों को योगी ये तोहफा दे देंगे!