श्रीनगर (जम्मू एंड कश्मीर) : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नए ने INDIA गठबंधन को एक और झटका लगा है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में वे लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी और अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगी.
गौरतलब है कि इससे पहले इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल, पंजाब में झटका लग चुका है. यह सीट बंटवारे का फैसला अंतिम तौर से परवान नहीं चढ़ सका.
यह घटनाक्रम नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे कश्मीर में सभी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
यह भी पढे़ं : केरल के वायनाड से राहुल गांधी के सामने CPI प्रत्याशी एनी राजा ने किया नामांकन, INDIA गठबंधन में शामिल है पार्टी
मुफ्ती बोलीं- उमर अब्दुल्ला के बयान से मेरे कार्यकर्ता निराश हुए
मुफ्ती ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, "मुंबई में, मैंने कहा, फारूक अब्दुल्ला हमारे सबसे अच्छे प्रतिनिधि हैं और वह फैसला लेंगे. उमर अब्दुल्ला को एक बड़े मकसद के लिए मेरे साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए थी, हम संसदीय चुनाव नहीं लड़ने जा रहे थे."
मुफ़्ती ने कहा, "लेकिन जिस तरह से उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी का कोई वजूद नहीं है और वह कहीं नहीं है, उससे हमें दुख हुआ. बीजेपी ने मेरी पार्टी को पूरी तरह तोड़ दिया लेकिन उमर के बयान ने मेरे कार्यकर्ताओं को निराश कर दिया. अब मेरे कार्यकर्ता मुझे फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें भी अपने उम्मीदवार खड़े करने चाहिए."
उन्होंने कहा, "उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी के बारे में जो कहा, उससे मैं निराश हूं."
पूर्व सीएम ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी अब अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ''सभी एजेंसियां मेरे कार्यकर्ताओं के पीछे पड़ी हैं, इसलिए मुझे लगा कि उमर अब्दुल्ला के बयान से मेरे कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं.''
मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा, "हम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगी."
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र BJP को बड़ा झटका, शिवसेना (UBT) में शामिल हुए उन्मेश पाटील
मुफ्ती के फैसले पर ये बोले उमर अब्दुल्ला
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, "...अगर उन्होंने (पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती) सभी 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, तो यह उनकी पसंद है. हमने उनके फॉर्मूले के आधार पर कश्मीर में 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं."
उन्होंने कहा, "अगर वह अपने उम्मीदवार उतार रही हैं तो शायद वह विधानसभा चुनाव के लिए भी किसी तरह का गठबंधन नहीं चाहतीं. हमने दरवाजा खुला रखा था; अब अगर उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया है, तो यह हमारी गलती नहीं है."
आम चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए बने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भागीदार हैं.
दोनों क्षेत्रीय दल जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने के लिए बने पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन के दो महत्वपूर्ण घटक हैं.
केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले पांच चरणों में 19 अप्रैल (उधमपुर), 26 अप्रैल (जम्मू), 7 मई (अनंतनाग-राजौरी), 13 मई (श्रीनगर) और 20 मई (बारामूला) को होंगे.
वोटों की गिनती 4 जून को होगी.
यह भी पढे़ं : Sambhajinagar clothing shop fire: महाराष्ट्र में कपड़े की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत