Sambhajinagar clothing shop fire: महाराष्ट्र में कपड़े की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त, मनोज लोहिया ने कहा, "सुबह लगभग 4 बजे, छत्रपति संभाजीनगर के छावनी क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई."

Sambhajinagar clothing shop fire: महाराष्ट्र में कपड़े की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
संभाजीनगर में घटनास्थल पर मौजूद दमक की गाड़ी और लोगों की भीड़ | फोटो- ANI

Sambhajinagar clothing shop fire

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार सुबह एक कपड़े की दुकान में आग लगने के बाद दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई है. घटना सुबह करीब 4 बजे छावनी क्षेत्र के दाना बाजार स्थित दुकान में घटी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है. 

मारे गए लोग छत्रपति संभाजीनगर जिले के मुख्य बाजार इलाके में कपड़े की दुकान के ऊपर वाले फ्लोर पर रहते थे.

घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए, औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त, मनोज लोहिया ने कहा, "सुबह लगभग 4 बजे, छत्रपति संभाजीनगर के छावनी क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई."

उन्होंने कहा, "आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद, दमकल की गाड़ियां और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक दुर्भाग्य से सात लोगों की मौत हो चुकी थी."

अधिकारी ने कहा कि शवों को घटनास्थल से हटा दिया गया है और इन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

आगे की जांच चल रही है. 

यह भी पढे़ं : AAP नेता गोपाल राय का बड़ा ऐलान, 7 अप्रैल को करेंगे सामूहिक उपवास