Bihar Tejashwi Yadav ED Introgation land For Job Case: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मंगलवार को करीब 9 घंटे की पूछताछ की गई. ईडी की पूछताछ सुबह करीब 11:30 बजे से शुरू हुई थी. पूरी पूछताछ में ईडी ने तेजस्वी यादव से करीब 40 सवाल पूछे हैं.
दरअसल, तेजस्वी यादव पर साल 2004 में नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप है. उस दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. जिसमें कहा गया था कि लालू के कार्यकाल में नौकरी के बदले जमीन दी गई थी. इससे जुड़े अहम दस्तावेज सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के पास हैं. जिसके संबंध में पूछताछ की गई. तेजस्वी से पहले आईआरसीटीसी घोटाले और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी पूछताछ की गई थी.
'बचपन में यह विचार कहां से आया?'
प्रवर्तन निदेशालय के करीब 12 अधिकारी 60 सवालों की लिस्ट के साथ तेजस्वी यादव से पूछताछ कर रहे थे. इन सवालों की फेहरिस्त में सबसे अहम सवाल यह था कि तेजस्वी यादव से पूछा गया कि इतनी कम उम्र में कंपनी बनाने का विचार कहां से आया? ईडी के अधिकारियों ने यह भी पूछा कि आप उस वक्त नाबालिग थे. ऐसे में आपने करोड़ों रुपये कमाने वाली कंपनी बनाने की कल्पना कैसे की? अधिकारियों ने यह भी पूछा कि यह कंपनी कब बनी थी? इस कंपनी को बनाने के लिए उन्होंने क्या किया?
कंपनी से करोड़ों का लेन-देन कैसे होने लगा?
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि अगर कंपनी चार करोड़ की बनी थी तो कुछ ही सालों में इस कंपनी से करोड़ों का लेन-देन कैसे होने लगा? अधिकारियों ने कंपनी की आय-व्यय की भी जानकारी ली. कंपनी क्या करती है, इसके बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी ली.
लालू परिवार ने ईडी के खिलाफ खोला मोर्चा
ईडी ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली थी. माना जा रहा है कि 50 से 60 सवालों की लिस्ट थी. इसमें कई ऐसे सवाल थे, जिसमें तेजस्वी यादव फंस सकते थे. जब से तेजस्वी यादव से पटना स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई, तब से राजद के सभी नेता दफ्तर के बाहर मौजूद हैं. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बड़ी बहन मीसा भारती और उनके भाई तेज प्रताप यादव दोनों कार्यालय के बाहर मौजूद थे. वहीं उनकी बहन रोहिणी आचार्य भी सोशल मीडिया के जरिए सिंगापुर में अपना मोर्चा खोल रही हैं. रोहिणी आचार्य ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर आपत्ति जताई और आपत्तिजनक टिप्पणी की. यहां तक कि उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के जरिए पूछताछ करने वाले अधिकारियों को कुत्ता भी कह दिया.
Lok Sabha Chunav 2024 के लिए अखिलेश यादव ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट