Big Breaking on Abhijeet Dipke: दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम अभिजीत दीपके के घर पहुंची है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी झंडेवालान के पास रानी झांसी रोड स्थित उस घर पर पहुंचे, जहां अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब आज शाम तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया गया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर करीब 15 से 20 पुलिसकर्मी पहुंचे हैं. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से अभिजीत दीपके को नोटिस दिया जा सकता है. इसका उद्देश्य प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नियमों के उल्लंघन को रोकना बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और नोटिस के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: सरकार बुला सकती है संसद का विशेष सत्र | Parliament Session | PM Modi