Breaking News: सरकार बुला सकती है संसद का विशेष सत्र | Parliament Session | PM Modi

Parliament Session: महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की बड़ी तैयारी, इसी महीने के अंत में 2-3 दिन का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चा, लोकसभा में विधेयक पास कराने का भरोसा!

Bharat 24

Parliament Session: केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस सत्र के महीने के अंत तक आयोजित होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यह विशेष सत्र दो से तीन दिनों का हो सकता है. इसमें महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है. हालांकि, अभी तक सत्र की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार को भरोसा है कि उसके पास लोकसभा में इन विधेयकों को पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या बल है. इससे पहले 17 अप्रैल को बजट सत्र के दौरान भी इस तरह का एक विधेयक सदन में पेश किया गया था, लेकिन वह पारित नहीं हो सका था. अब सरकार एक बार फिर इन मुद्दों पर आगे बढ़ने की तैयारी में जुटी है. ऐसे में संसद के संभावित विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri Day 6: मां कात्यायनी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु! इस भोग से मां होती हैं खुश! | Latest News