Best Thriller K Drama: अगर रोमांस और इमोशनल K-Drama से हटकर कुछ डार्क, रहस्यमयी और थ्रिलिंग देखने का मूड है, तो ये चार सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती हैं. क्राइम, मर्डर मिस्ट्री, सीरियल किलर और साइकोलॉजिकल ट्विस्ट से भरपूर इन शोज की कहानियां धीरे-धीरे ऐसे राज खोलती हैं, जो आपको अगले एपिसोड पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर सकते हैं.
Flower of Evil
‘Flower of Evil’ क्राइम, मिस्ट्री, रोमांस और थ्रिलर का शानदार कॉम्बिनेशन है. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पत्नी और बेटी के साथ सामान्य जिंदगी जी रहा है, लेकिन अपनी असली पहचान से जुड़ा एक बड़ा राज छिपाए हुए है. उसकी पत्नी खुद एक डिटेक्टिव है और पुराने मर्डर केस की जांच के दौरान शक की सुई उसके पति की ओर बढ़ने लगती है. 16 एपिसोड वाले इस ड्रामा की IMDb रेटिंग 8.5 है और इसे Prime Video पर देखा जा सकता है.
Mouse
अगर आपको सीरियल किलर और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट वाली कहानियां पसंद हैं, तो ‘Mouse’ एक दिलचस्प विकल्प है. यह साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाती है, जिसका सामना बेहद खतरनाक साइकोपैथ किलर से होता है. अपराधी की तलाश के साथ कहानी इंसानी दिमाग और साइकोपैथी से जुड़े कई पेचीदा सवालों को सामने लाती है. सीरीज में 20 एपिसोड हैं और इसकी IMDb रेटिंग 8.6 है.
Beyond Evil
‘Beyond Evil’ की कहानी एक पुराने सीरियल मर्डर केस की जांच कर रहे दो पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, शक सिर्फ आसपास के लोगों पर नहीं बल्कि खुद जांचकर्ताओं पर भी होने लगता है. डार्क क्राइम, मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में कुल 16 एपिसोड हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है और यह Netflix पर उपलब्ध है.
Stranger
‘Stranger’ क्राइम और लीगल थ्रिलर का ऐसा कॉम्बिनेशन पेश करता है, जिसमें एक प्रॉसिक्यूटर और महिला पुलिस डिटेक्टिव मिलकर मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं. जांच आगे बढ़ने पर मामला सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं रहता, बल्कि भ्रष्टाचार, पावर गेम और लीगल सिस्टम से जुड़े कई राज सामने आने लगते हैं. इस शो के दो सीजन हैं और दोनों में 16-16 एपिसोड हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8.4 है और इसे Netflix पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 7वें वीकेंड में भी धुआंधार कमाई, बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त!