एली गोनी ने 'लाफ्टर शेफ्स' पर अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात का अनुभव साझा किया, कहा -'दोस्तों आज से बिस्कुट बंद'

    अभिनेता एली गोनी ने आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ साजा की तस्वीर. साथ ही अभिनेता करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी ने भी तस्वीर साझा कर गुरु जी की तारीफ की.

    एली गोनी ने 'लाफ्टर शेफ्स' पर अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात का अनुभव साझा किया, कहा -'दोस्तों आज से बिस्कुट बंद'
    Aly Goni shared his experience of meeting Aniruddhacharya on 'Laughter Chefs' | Social Media

    मुंबई : अभिनेता एली गोनी आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज के शो 'लाफ्टर शेफ़्स' में आने को लेकर रोमांचित हैं. बुधवार को एली ने आध्यात्मिक गुरु के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की.

    अभिनेता एली गोनी ने साझा की तस्वीर

     

    अभिनेता एली गोनी ने आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज संग साझा की तस्वीर. अपने कैप्शन में एली ने लिखा, "दोस्तों आज से बिस्कुट बंद. अनिरुद्ध जी बहुत अच्छे हैं. गुरुवार और शुक्रवार रात 10 बजे लाफ्टर शेफ़्स पर जल्द ही सुपर मजेदार एपिसोड आने वाला है." 

    अभिनेता करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी ने भी साझा की तस्वीर

    एली के अलावा, अभिनेता करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की. करण ने इंस्टाग्राम पर अनिरुद्धाचार्य महाराज की प्रशंसा करते हुए इस अनुभव को सकारात्मक और ज्ञानवर्धक बताया. उन्होंने आध्यात्मिक गुरु के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सिर्फ़ कुछ घंटों में, हमें अपने महाकाव्यों और संस्कृति से बहुत सी अनमोल सीख सरल कहानियों में गहरे अहसास के साथ दी गई. आचार्य अनिरुद्ध जी, आपका धन्यवाद." अर्जुन बिजलानी ने सेट से कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपना उत्साह साझा किया.

    तस्वीरों के साथ, अर्जुन ने एक कैप्शन भी लिखा, "सेट पर आचार्य अनिरुद्ध जी से मिलना एक समृद्ध अनुभव था. सकारात्मक वाइब्स और सीखे गए मूल्यवान सबक के लिए आभारी हूं. आपसे मिलकर खुशी हुई."

     

     

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

    लाफ्टर शेफ्स के बारे में

    'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, रीमा शेष, निया शर्मा और कश्मीरा शाह सहित कई हस्तियां शामिल हैं. यह शो हर गुरुवार और शुक्रवार को रात 10 बजे प्रसारित होता है.

    यह भी पढ़े :  कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ ग्रीस में मनाया जन्मदिन; जानें उनके कथित बॉयफ्रेंड के बारे में सबकुछ