Winter Vacation: उत्तर भारत की सर्दी से हैं परेशान तो इन 5 जगहों पर घूमने का बनाए प्लान

Winter Vacation: उत्तर भारत की सर्दी से हैं परेशान तो इन 5 जगहों पर घूमने का बनाए प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क: दिसंबर आधा बीत चुका है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार ठंड पड़ रही है. ऐसे में कंपकंपाती ठंड के मौसम में आप उन जगहों पर जाना चाहते हैं जहां गर्मी का भरपूर एहसास हो. अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाकर मौसम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम यहां पर बता रहे हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में. 

केरल (Kerala)

अगर आप केरल की संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको एक बार कोवलम के दौरे पर जरूर जाना चाहिए. यहां आना जनवरी महीने में सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक है. यह मुख्य रूप से अपने समुद्र तट के लिए लोकप्रिय है. 

गुजरात (Gujarat) 

दिसंबर और जनवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार गुजरात के कच्छ जरूर जाएं. यहां कई महीनों तक उत्सव चलता रहता है और दुनियाभर से सैलानी घूमने के लिए भी आते हैं. बता दें कि नवंबर से फरवरी तक यहां टूरिस्ट सीजन रहता है. साथ ही इस जगह आप ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं.  

कर्नाटक (Karnataka)

कर्नाटक का कुर्ग सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है. इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. नवंबर से फरवरी तक ठंड के दिनों में यहां का तापमान अन्य इलाकों की तुलना में ज्यादा होता है. यहां आपको हरी-भरी वादियां, कॉफी, चाय के बागान और पेड़ देखने को मिल जाएंगे. 

राजस्थान (Rajasthan)

राजस्थान को गर्म प्रदेश में से एक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में राजस्थान का जैसलमेर घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ जगह है. यहां का तापमान उस वक्त 12 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है. वहीं, गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर में फेमस झीलें, जैन मंदिर और हवेली आपका मन मोह लेंगीं. 

गोवा (Goa)

अगर आप युवा हैं और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले दिमाग में गोवा आता है, क्योंकि यह जगह जन्नत से कम नहीं है. ठंड के मौसम में यहां का तापमान गर्माहट का एहसास देता है. यहां पर आप समुद्री बीच पर पानी के साथ खेल सकते हैं. लहरों का लुत्फ उठा सकते है. साथ ही यहां का लजीज खाना भी आपको बेहद पसंद आएगा.