नई दिल्ली, लाइफस्टाइल: आपने अंडे की काफी अलग-अलग तरह की डिशेज तो जरूर खाई होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं की एग कोरमा स्वाद के लिहाज से बहुत लाजवाब होता है. एक बार इसका स्वाद जुबान पर चढ़ा तो आप एग की सारी डिशेज भूल जाएंगे. एग कोरमा बनाना कितना आसान है? आप इसे लंच और डिनर के अलावा घर में आयोजित पार्टी के लिए भी ट्राई कर सकते हैं. ऐसे में सिंपल और सादी अंडा करी या ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार जरूर ट्राई करें एग कोरमा. इस लेख में हम आपको बता रहे हैं एग कोरमा बनाने की रेसिपी.
एग कोरमा बनाने की सामग्री :
आप लें 6 अंडे, 2 से 3 कटे हुए प्याज, 1 या 2 हरी मिर्च, 5 लहसुन की कलियां, 1 हरी इलायची, अदरक के टुकड़े, आधा कप दूध, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच हल्दी पाउडर, 6 काजू, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल, नमक स्वाद के अनुसार
एग कोरमा बनाने विधि :
सबसे पहले आप अंडों को उबाल कर इसे छीलकर रख लें. इसके बाद ग्राइंडर में अदरक, लहसुन, दालचीनी, इलायची, हरी मिर्च को डालकर थोड़ा दरदरा सा पीस लें. इसके बाद काजू का पेस्ट तैयार कर लें. अब एक पैन लें इसमें थोड़ा सा घी गर्मं करें. अगले चरण में इसमें प्याज, नमक और हल्दी डालें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से भून लें. अब इसमें तैयार किया हुआ मसाला डालें, इस मिश्रण को तब तक भूने जब तक कि ये तेल न छोड़े. फिर काजू पेस्ट को डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक इसे पकांए. अंडे को आधा काटें और इसे मिश्रण में मिला दें. फिर इसे कुछ देर तक उबालें. इसके बाद हरी धनिया से गार्निश करें और रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व कर इसका लुत्फ उठाएं.