Weather Update: बर्फ की चादर में लिपटीं उत्तराखंड की वादियां, लुढ़क गया पारा; जानिए कैसा रहने वाला है आज मौसम?

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं चलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Weather Update: बर्फ की चादर में लिपटीं उत्तराखंड की वादियां, लुढ़क गया पारा; जानिए कैसा रहने वाला है आज मौसम?

देहरादून, न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग सुबह और शाम इससे बचने के लिए अलाव (Uttarakhand Weather Today) का सहारा ले रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार जताए गए हैं तो मैदानी इलाके में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं चलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बढ़ी ठंड के कारण बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है. 

बर्फबारी का दौर हुआ शुरू 

चारधाम सहित हेमकुंड साहिब और औली, उत्तरकाशी के कई इलाकों में बर्फबारी (Snowfall in Uttarakhand) का दौर शुरू हो गया है. पहाड़ों की चोटियां बर्फ से ढकी हुई है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी अच्छी खासी बर्फबारी हुई है. उत्तरकाशी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस साल का पहला हिमपात हुआ है. तापमान की बात करें तो अधिकतम माइनस एक डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इस वजह से पीना का पानी भी जम गया है. लोगों को बार-बार पानी गर्म करना पड़ रहा है.

कैसा रहेगा देहरादून का मौसम?

देहरादून की बात करें तो यहां मंगलवार को मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन के समय धूप खिली और सुबह और शाम कड़ाके की ठंड लोगों को महसूस हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश के आसार नहीं है. अधिकतम तापमान में पिछले 5 दिनों के अंदर 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.