Punjab News:
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषमण को बाधित करने के लिए सीएम मान ने पंजाब कांग्रेस सदस्यों पर निशाना साधा है. इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भी पुरानी फीएट से कर डाली है. इसी के साथ-साथ सीएम ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी सवाल खड़े किए हैं.
पुरानी फिएट कार से की तुलना
सीएम मान ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार उनसे यह कहा था कि कांग्रेस पार्टी अपडेट हो गई है. जब संसद का बजट सत्र चल रहा था तो वह छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा में व्यस्त थे. वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को भगवंत मान नीत पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि यह केवल ‘खोखले वादे’ कर रही है.
राहुल गांधी पर भी निशाना
पंजाब सीएम भगवंत मान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा में व्यस्त थे। मान ने कहा कि बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री का भी संबोधन होना था। लेकिन उनके (कांग्रेस) मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ के जंगलों में घूम रहे थे। पता नहीं वह कौन सी यात्रा निकाल रहे थे?
कांग्रेस अपडेट हो गई है
सीएम मान ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बताया कि कांग्रेस पार्टी अपडेट हो गई है. सीएम बोले कि अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में एक ही सीट की मांग की है. भगवंत मान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोला कि कांग्रेस ने एक ही उम्मीदवार का नाम घोषित किया था. जिसे उस सीट से खड़ा किया जाना था. सीएम ने बताया कि उस उम्मीदवार की साढ़े नौ साल पहले ही मृत्यु हो गई थी.