

Credit : internet


Whatsapp रोजाना यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए ऐप में कुछ बदलाव पेश करता रहता है.एक बार फिर कंपनी ने एक ऐसा फीचर जोड़ा है, जो आपके काफी काम आने वाला है.


पहले ऐप में हमें बुलेट प्वाइंट्स लिखने के लिए एक, दो, तीन इस तरह नंबर लिखने पड़ते थे. लेकिन अब ऐप अपडेट हो गया है. जिससे आपकी यह समस्या दूर होने वाली है.


अगर आप बाजार से लाने वाले सामान को नोट करना चाहते हैं, या फिर किसी और जरुरी चीज को जल्दी नोट करके अपने पास रखना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है.


ऐप में आप किसी भी व्यक्ति या फिर खुद की प्रोफाइल ओपन कर लें, ओपन करने के बाद बुलेट्स में आप नंबर्स डालना शुरु करें. 1 लिखने के बाद उसके आगे 1. इस तरह डॉट लगाने से जब आप एंटर करेंगे तो अपने आप ही 2. नंबर आपके सामने आ जाएगा.


प्वाइंटर्स वाले फीचर को लॉन्च किए हुए कुछ समय बीत चुका है. लेकिन अभी भी कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं. अगर आप भी नहीं जानते थे तो अब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

