

Credit : internet


रोजाना कामकाज की थकान के बाद यदि एक चाय मिल जाए तो दिन बन जाए, क्या आप भी ऐसा सोच कर दिन में थकावट को दूर करने के लिए अधिक चाय का सेवन करते हैं. अगर ऐसा है तो यह जानकारी आपके काफी काम आने वाली है.


चाय हमारे शरीर को हमारे बॉडी और ब्रेन दोनो को एक्टिव रखने का काम करती है. ऐसा चाय में मिलने वाले कैफेन के कारण संभव है. चाय पीना गलत नहीं लेकिन यदि इसका सेवन आप गलत तरीके से कर रहे है, तो यह आपको नुकसान पहुचा सकता है. आज हम आपसे इसी बारे में बात करने वाले हैं.


यदि सुबह उठते ही आप खाली पेट चाय का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए बेहद नुकसानदाई साबित हो सकता है. खाली पेट चाय पीना एसिडीटी का कारण बनती है, इसी के साथ चाय में पाए जाने कैफेन के कारण ही पाचन क्रिया भी काफी धीमी पड़ जाती है.


ज्यादा चाय पीने से आपको पेट से जुड़ी और अनिद्रा का सामना करना पड़ सकता है. कई लोग दिन में काफी बार चाय का सेवन करते है. चाय पीने से टॉक्सीन बड़ जाते हैं. यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है.

