

Credit : Social Media


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह ग्रुप स्टेज में भारत की दूसरी जीत रही।


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन पर ढेर हो गई।


नामीबिया के खिलाफ 93 रनों की जीत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे पहले 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 90 रन से जीत दर्ज की थी।


इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया। ऐसा करने वाली भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है।


भारत ने महज 6.5 ओवर यानी 41 गेंद में 100 रन पूरे कर लिए। यह मेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे तेज शतक है।


टीम इंडिया ने पावर प्ले के 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 86 रन बना डाले। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर है।


नामीबिया के खिलाफ 209 रन बनाकर भारत ने टी20 क्रिकेट में 47वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। इस मामले में भारत दुनिया की सभी टीमों में सबसे आगे है।

